spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में सब्जी विक्रेता का खोखा जला:करीब 30 हजार का हुआ नुकसान; फायर ब्रिगेड टीम ने पाया काबू




फतेहाबाद जिले के रतिया शहर में सब्जी विक्रेता के खोखे में आग लग गई। इससे सब्जी विक्रेता का 30 हजार रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना घग्घर पुल के पार बुढलाडा रोड पर हुई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बाईपास के पास बेरिकेड्स पर तैनात पुलिसकर्मियों ने खोखे से धुआं उठते देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रात 12 बजे लगी आग
जानकारी के अनुसार, अरोड़ा कॉलोनी निवासी छिन्द्रपाल बुढलाडा रोड पर सब्जी का खोखा चलाते हैं। गुरुवार रात करीब 12 बजे खोखे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बाईपास के पास बेरिकेड्स लगे हुए जिन पर पुलिसकर्मी तैनात है। इन पुलिसकर्मियों ने खोखे से धुआं उठते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने से सब्जियां हुई नष्ट हालांकि, आग बुझने तक खोखे में रखा सामान पूरी तरह जल गया। साथ ही वहां काफी मात्रा में रखी सब्जियां भी नष्ट हो गई। सब्जी विक्रेता छिन्द्रपाल को इस घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे मिली। उन्हें खोखे के पास ही रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी। प्रशासन से की मुआवजे की मांग छिन्द्रपाल ने बताया कि पिछले आठ साल से वह इसी खोखे पर सब्जियां बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। आग लगने के कारण उन्हें 30 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका है। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles