spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में मेडिकल स्टोर में लगी आग:अंदर पिता और दिव्यांग बेटी थी, बाल-बाल बचे; वेल्डिंग की चिंगारी से फैली




फतेहाबाद में सरकारी अस्पताल के बाहर हरियाणा मेडिकल हॉल पर बुधवार शाम को आग लग गई। इससे हजारों रुपए की दवाइयां जल गई। हालांकि, अंदर मेडिकल संचालक की 13 साल की दिव्यांग बेटी और 62 साल के पिता हंसराज अंदर फंस गए। शटर बंद करके आग को रोका गया, जिससे उन दोनों तक लपटें नहीं पहुंची और उनका बचाव हो पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के साथ मिलकर आग को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू किया। वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग जानकारी के अनुसार, हेमंत कुमार सिविल अस्पताल के सामने हरियाणा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बुधवार शाम को उनके मेडिकल स्टोर के बाहर शेड वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते मेडिकल स्टोर का बाहरी हिस्सा पूरी तरह जल गया। इस एरिया में हजारों रुपए की दवाइयां रखी हुई थी, जो जल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles