![]()
भिवानी में 2 लोगों से 8.19 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा निवेश का झांसा देकर पैसे एंठने का आरोप लगाया गया है। जबकि पैसे वापस मांगने पर धमकाया भी गया। इसकी शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव कुड़ल निवासी संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 15 मार्च 2025 को बवानीखेड़ा निवासी नानड़ नामक व्यक्ति का उसके पास फोन आया, जिसने कहा कि वह एक फाउंडेशन में काम करता है और 5 लाख रुपए महीना कमाता है। कंपनी का मालिक भिवानी आ रहा है। आप एक बार भिवानी पहुंचो, इसके बाद वह गांव धारवानवास निवासी नवीन के साथ भिवानी आया और उनसे मिला। उन्होंने कहा कि एनजीओ रजिस्टर्ड करवा रखी है शुरू के तीन महीने अपनी आईडी के लेवल खोलते रहना, इसके बाद 3 महीने पैमेंट अपने खाते में ले सकते हैं। 8 महीने में पेसे डबल करके कंपनी देती है। इसके बाद उन्होंने 1500 रुपए नकद दे दिए और घर चले गए। 22 अप्रैल 2025 को फाउंडेशन के सीएमडी ने यमुनानगर बुलाया। विश्वास में लेते हुए 10 हजार रुपए गाड़ी खर्च उसके खाते में डाल दिया। उन्होंने कहा जितना पैसा लगाओगे कंपनी चैक भी देगी। झांसा देकर पैसे लिए
उन्होंने बताया कि 13 मई 2025 को उसने 3 लाख 25 हजार व नवीन के खाते से 3 लाख रुपए उनके खाते में डलवाए। इसके बाद उसकी 2 लाख 32 हजार की आईडी रजिस्टर कर दी। इसके बाद कहा कि आईडी पर विड्राल करते रहो, कंपनी से 3 महीने पिन लें और आईडी के लेवल खोलते रहें। 3 महीने बाद खाते में पैसे आना शुरू हो जाएगा। 18 मई 2025 को हिसार में 8-10 लोगों की मीटिंग हुई, जिसमें नवनी को 3 लाख रुपए मका चैक दिया। भिवानी में मीटिंग हुई वहां पर उसने 1 लाख 91 हजार रुपए नकद दिए। 5 अगस्त 2025 को सतेंद्र ने 1500 रुपए ट्रांसफर किए। 8.19 लाख ठगे
उन्हें शक तब हुआ जब 18 अगस्त 2025 को सतेंद्र ने विड्राल लगाया लेकिन, 72 घंटे में पैसे नहीं आए। इसके बाद तीन महीने होने के पश्चात नवीन ने 26 अगस्त 2025 को अकाउंट में पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकले। जब कंपनी के अधिकारियों से बात की तो टालमटोल करने लगे। भुगतान लेने के लिए चेक लगाने की बात कही तो धमकी दी कि कोर्ट व प्रशासन से नहीं डरता और पैसा वापस नहीं मिलेगा। नवीन ने बैंक में चेक लगाया तो कंपनी के खाते में पैसे नहीं होने के कारण चैक बाउंस हो गया। उसने आरोप लगाया कि उनसे करीब 8 लाख 19 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी की है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
Source link
भिवानी में 2 लोगों से 8.19 लाख की ठगी:निवेश का दिया झांसा, पहले पैसे खातों में डलवाए, वापस मांगने पर धमकाया







