फतेहाबाद जिले की भूना पुलिस ने दवाइयों की डिलीवरी करने वाले युवक की बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दोस्त के साथ जा रहा था बाइक पर पुलिस को दिए बयान में पांडरी निवासी प्रिंस ने बताया कि वह दवाइयों की डिलीवरी का काम करता है। 15 जुलाई को वह अपने दोस्त नवीन को लेकर गांव लहरियां से गांव इंदाछुई की तरफ जा रहा था। जब लहरियां में सुभाष नेहरा के खेत के सामने पहुंचा तो सुभाष नेहरा अपना ट्रैक्टर खेत की तरफ से लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया। उसने उनके बाइक में ट्रैक्टर से सीधी टक्कर मार दी। प्राइवेट अस्पताल में चल रहा उपचार इससे वे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। उसके शरीर पर काफी चोटें आई और बाइक भी टूट गया। इसी बीच सुभाष अपना ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने वाहन का प्रबंध करके सीएचसी भूना में दाखिल करवा दिया। जहां से डॉक्टर ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मगर उसके पिता ने उसे फतेहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया। जहां इलाज जारी है। पुलिस ने प्रिंस के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281,125(a), 324(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Source link
फतेहाबाद में ट्रैक्टर चालक पर FIR दर्ज:बाइक को मारी थी टक्कर; दवाइयों की डिलिवरी देने जा रहा युवक घायल
