फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव चौबारा में जमीनी विवाद के चलते महिला से मारपीट के आरोप में 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन 15 लोगों में महिला के देवर-जेठ और उनके बेटे शामिल हैं। फिलहाल भूना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार, आरोपियों पर बीएनएस की धारा 191(2), 190, 115(2), 333, 351(2) के तहत केस दर्ज हुआ है। महिला के पति का चार साल पहले हो चुका निधन पुलिस को दी शिकायत में गांव चौबारा निवासी मंजू ने बताया कि वह मिड-डे-मिल में काम करती है। उसके पति का चार साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उसके दो बेटे हैं। मंजू ने बताया है कि उनका ससुराल पक्ष के लोगों से आपस में जमीनी विवाद चल रहा है। ससुरालवाले उस पर शक करते हैं और गलत इलजाम लगाते हैं। इसी कारण उसने अपने देवर सतबीर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। अभी उसके पास हिसार के गांव धांसू से उसके पिता-माता भी आए हुए थे। 2 मई को हमें थाने में बुलाया हुआ था। मगर जब वह घर पर काम कर रही थी तो उसी समय कुछ लोग उनके घर पर आ गए। आरोप-एक साथ किया हमला, पिता-बेटे को भी मारी चोटें मंजू का आरोप है कि इनमें देवीलाल, उसका पिता दीवान, राजबीर, उसका भाई महेंद्र, महेंद्र का बेटा बलराज, धर्मबीर व उसका भाई बबलू, आजाद, अक्षय, औमप्रकाश उर्फ फौजी, सतबीर और उसके भाई राजमल व रविंद्र, बलवंत, गोलु शामिल थे। आते ही राजबीर कहने लगा कि तुझे गांव में बसने नहीं देंगे चाहे 20 लाख रुपए लग जाए। मंजू ने बताया कि फिर मैंने भरी पंचायत में देवीलाल के आगे झौली फैलाई कि मेरा कसूर है तो मुझे निकाल दो। इतना कहते ही देवर रविंद्र ने नीचे गिरा दिया और बाकी सभी ने इकट्ठे होकर उस हमला कर दिया। उसको थप्पड़ मारे। उसके पिता रणबीर व बेटा मनीष बीचबचाव करने लगे तो उनको भी चोटें मारी गई। इन लोगों ने घर में तोड़फोड़ भी की। बाद में बुलाई गई डायल 112 मंजू ने अपनी शिकायत में बताया है कि हमने शोर मचाया तो वह मौके से भाग गए और जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई गई। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए भूना सीएचसी में लेकर गए। इसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर केस दर्ज किया है।
Source link
