spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद पहुंची BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता:स्वागत समारोह में मौजूद रहे बबली-बराला; बोली-सीएम ने मुस्कुराते हुए किया कांग्रेस का सुपड़ा साफ




बीजेपी की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता पहली बार फतेहाबाद पहुंची। यहां उनका कई जगह स्वागत हुआ। जिला भाजपा कार्यालय में प्रमुख समारोह हुआ। समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला समेत कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डॉ.अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन में बहुत अच्छा तालमेल है। सीएम नायब सैनी उनके भाई हैं। बहन-भाई की जोड़ी और अच्छा काम करने का प्रयास करेंगे। सीएम मुस्कुराते-मुस्कराते कांग्रेसियों का सुपड़ा साफ कर चुके हैं। वे 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान में नहीं आएगी कोई कमी डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं। कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण, मेहनत और निष्ठा सबसे बड़ी शक्ति है। प्रदेशाध्यक्ष के रूप में वह कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने देंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा दिया गया प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और योगदान सर्वाेपरि है। संगठन को और अधिक सशक्त बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा व सुशासन को समर्पित डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के ये 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और जनविश्वास के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, पूर्व चेयरमैन वेद फूलां, प्रो.रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला परिषद प्रधान सुमन खीचड़ समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles