Related Posts

फतेहाबाद डीसी-एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:अफसरों को दिए तुरंत निस्तारण के आदेश, पेंशन, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र जुड़ी समस्याएं आई




फतेहाबाद जिला प्रशासन की ओर से वीरवार शाम गांव मामूपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उपायुक्त (डीसी) डॉ. विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक (एसपी) निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। ग्राम पंचायत और सरपंच गुरप्रीत सिंह ने डीसी, एसपी और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में डीसी और एसपी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायतें प्रस्तुत कीं। गांव में लगाया जाएगा विशेष पेंशन शिविर डीसी डॉ. विवेक भारती ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का तुरंत और प्रभावी ढंग से समाधान करने के निर्देश दिए। पेंशन संबंधी अधिक शिकायतों को देखते हुए, उन्होंने गांवों में विशेष पेंशन शिविर आयोजित करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक करने के लिए अगले सोमवार को गांव में एक कैंप लगाने का भी निर्देश दिया गया। ग्रामीणों ने पाइपलाइन की समस्या भी उठाई। साथ ही, घरों के ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज विद्युत लाइन से खतरे की शिकायत पर डीसी ने मौके पर ही विद्युत अधिकारियों को इसे तत्काल हटाने का आदेश दिया। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य केवल समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। एसपी बोलीं- नशे से दूर रहे युवा एसपी निकिता खट्टर ने युवाओं को नशे से दूर रहने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर प्रेरित करने का आग्रह किया। एसपी ने यह भी कहा कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अनुराग ढालिया, टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा, सीईओ डीआरडीए सुरेश कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें