Related Posts

फतेहगढ़ साहिब सिटी सेंटर में दो गुटों में हिंसक झड़प:बेसबॉल बैट और डंडों से हमला, तीन लोग घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़




फतेहगढ़ साहिब के सिटी सेंटर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान बेसबॉल बैट और डंडों से हमला किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हमलावरों ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। यह विवाद कुछ दिन पहले पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में हुए झगड़े से जुड़ा है। उस समय सतनाम सिंह नामक युवक के साथ मारपीट की गई थी और उसका हाथ काट दिया गया था। इसी मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष फतेहगढ़ साहिब के सिटी सेंटर में इकट्ठा हुए थे।बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। मौके पर मची अफरा-तफरी दिनदहाड़े हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। झड़प में गांव रंगेड़ी कलां के रुपिंदर सिंह, गुरदीप सिंह और सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की, जिससे काफी नुकसान हुआ। थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें