spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहगढ़ साहिब में स्ट्रॉन्ग रूम में छेड़छाड़ का आरोप:शिअद नेता बोले-बैलेट बॉक्स पर लगा 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर वाला कागज गायब




फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद नगर कौंसिल चुनाव के बाद शिरोमणि अकाली दल ने स्ट्रांग रूम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रात में 10 उम्मीदवारों से हस्ताक्षर करवाए गए थे, लेकिन सुबह मौके पर केवल एक उम्मीदवार के हस्ताक्षर मिले। सरहिंद के वार्ड नंबर 11 से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार तरुण कुमारी ने आरोप लगाया कि चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए स्ट्रांग रूम के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने और पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष निगरानी की मांग की। पार्टी नेताओं हरविंदर सिंह बब्बल और बलजीत सिंह भुट्टा ने घोषणा की कि अकाली दल स्ट्राॅन्ग रूम के बाहर अपने कार्यकर्ता तैनात करेगा। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की गड़बड़ी या धांधली को रोकना है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों के मतदान के अधिकार की हर हाल में रक्षा करेगी। इस संबंध में शिरोमणि अकाली दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने फतेहगढ़ साहिब की एडीसी पूजा स्याल से मुलाकात की। एडीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने किसी भी गड़बड़ी की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से चल रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles