चंडीगढ़ |प्रदेश में वन और वन्य जीव संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में वनीकरण प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की 10वीं स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए 298.43 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार ने वन सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 20 नई वन चौकियों की स्थापना और 60 अतिरिक्त वन रक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया है। साथ ही, गश्ती वाहनों और घायल वन्यजीवों के लिए विशेष रेस्क्यू वाहनों की खरीद को भी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। फील्ड स्टाफ की सुविधा के लिए नए आवासीय क्वार्टर भी बनाए जाएंगे।कार्य योजना के तहत 1,882 हेक्टेयर भूमि पर 20 लाख से अधिक नए पौधे लगाए जाएंगे।
Source link
प्रदेश में 20 नई वन चौकी बनेंगी, 60 अतिरिक्त वन रक्षकों की होगी तैनाती
