करनाल के पुराने बस स्टैंड पर किन्नरों के बीच पैसे मांगने और एरिया को लेकर विवाद सामने आया है। विवाद के दौरान मारपीट और धमकी देने की घटना हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ बाहरी लोग खुद को किन्नर बताकर इलाके में वसूली कर रहे हैं और विरोध करने पर हमला कर रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और जांच जारी है। पुराने बस स्टैंड पर हुआ विवाद
जलमाणा निवासी पूजा और धक्का बस्ती निवासी काबी ने आरोप लगाया कि पुराने बस स्टैंड पर रेणु किन्नर और सिमरन किन्नर ने उनके साथ हाथापाई की और मारपीट की। उन्होंने कहा कि विवाद पैसे मांगने और एरिया को लेकर हुआ। तेजाब फिंकवाने की धमकी का आरोप
पूजा ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि वे लड़कों को बुलाकर उनके चेहरे पर तेजाब फिंकवा देंगे और हमला करवाएंगे। इससे वे डरे हुए हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। बाहरी होने और बहरूपिया होने का दावा
पूजा का कहना है कि वे करनाल की रहने वाली हैं, जबकि हमलावर उत्तर प्रदेश के हैं और बहरूपिया हैं, असली किन्नर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे उत्तर प्रदेश के हैं तो वहीं जाकर पैसे मांगें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी एरिया किसी के नाम बंटा हुआ नहीं है। पहले भी हमला करने का आरोप
काबी किन्नर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले भी उन पर हमला किया था। उनके कमरे में घुसकर मारपीट की गई थी। आज फिर उनके और उनके गुरु पर हमला किया गया, जिससे उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ितों ने अपना मेडिकल करवाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
