![]()
पूर्व सांसद एवं बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई आज रविवार को सिरसा आएंगे। यहां वे जाट धर्मशाला में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह के समय में बदलाव कर दिया गया है और अब सुबह 9 बजे रखा है। उनका यह दौरा लोगों में काफी चर्चाओं में हैं। आयोजकों की ओर से पिछले कुछ दिनों से तैयारियां चल रही है। वहीं, बिश्नोई सभा सिरसा को विशेष निमंत्रण नहीं आया है। सभा की ओर से भी कोई प्रोग्राम नहीं है। समारोह में सिर्फ हरियाणा के पूर्व सीएम एंव बिश्नोई रत्न चौ. भजनलाल के अनुयायी बुलाए गए हैं। जाट सभा की कार्यकारिणी कुलदीप बिश्नोई को विशेष तौर पर सम्मानित करेगी। चौ. भजनलाल परिवार से जुड़े समर्थक जिलेभर से पहुंचेंगे और वे उनसे मिलकर संवाद करेंगे। यहां पहुंचने पर पहले पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान जाट सभा की ओर से उनको सम्मानित किया जाएगा। वे सीएम नायब सिंह सैनी के साथ भी पिछले कुछ दिनों में लगातार तीन मुलाकात कर चुके हैं। सीएम नायब सिंह खुद कुलदीप बिश्नोई व परिवार से उनके आवास पर मुलाकात कर चुके हैं और साथ में भोजन भी किया है। शुक्रवार को सिरसा दौरे के दौरान सीएम नायब सिंह से कुलदीप बिश्नोई से बार-बार मुलाकात पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर चुप्पी साधी। इसके कई कयास लगाए जा रहे हैं। सिरसा में बिश्नोई समाज का अच्छा वोट बैंक है और कुलदीप बिश्नोई उनको साधने का काम करेंगे। इसकी चर्चा इनेलो व जजपा वर्करों में भी है। बिश्नोई सभा सिरसा में दो साल पहले आए थे कुलदीप जानकारी के अनुसार, सिरसा में अंबेडकर चौक नजदीक स्थित जाट धर्मशाला में स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया है। इसमें जिलेभर से भजनलाल परिवार से जुड़े अनुयायी एकजुट होंगे। कुलदीप बिश्नोई करीब एक साल बाद सिरसा आ रहे हैं। चूंकि, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई हाल ही में सिरसा आए थे। इस कार्यक्रम की बिश्नोई सभा सिरसा को भी जानकारी नहीं है। दो साल पहले बिश्नोई धर्मशाला में प्रोग्राम में शिरकत करने आए थे। कुलदीप बिश्नोई और सीएम तीन बार इन जगहों पर मिले कुलदीप बिश्नोई पिछले कुछ दिन से जगह-जगह पर संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इससे कई राजनीतिक कयास लगा जा रहे हैं। 15 दिन के अंदर तीसरी बार कुलदीप बिश्नोई और नायब सैनी की मुलाकात गर्मजोशी है। बीतें सोमवार रात्रि मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ आवास पर कुलदीप बिश्नोई पत्नी रेणुका बिश्नोई, बेटे भव्य बिश्नोई और विधायक रणधीर पनिहार समर्थकों संग मिले थे। दोनों परिवारों ने एक साथ डिनर भी किया और सीएम नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी साथ रहीं। इससे पहले 3 जून को सीएम नायब सैनी दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई के घर चाय पीने पहुंचे थे। इसके बाद पूर्व सीएम चौ. भजनलाल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिसार के आदमपुर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। ऐसे में सैनी और कुलदीप की नजदीकियां हरियाणा की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि कुलदीप बिश्नोई 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव भी उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने लड़ा था, जिसमें भजनलाल परिवार को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। तब से वे हलके में कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।
Source link
पूर्व MP कुलदीप बिश्नोई आज सिरसा में:बिश्नोई सभा को निमंत्रण नहीं, जाट धर्मशाला में भजनलाल परिवार से जुड़े समर्थकों को साधेंगे







