spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पूर्व-DGP के पीएस की गाड़ी का शीशा तोड़ सामान चोरी:बच्चों को मेला दिखाने गए थे पंचकूला, कैश-ब्रेसलेट ले उड़े चोर




हरियाणा के पूर्व DGP बीएस संधु के पीएस की कार का शीशा तोड़कर सामान चोर कर लिया गया। कार से चोर नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद जिले के गांव उचाना खुर्द निवासी शिवदेव पुत्र भगत सिंह ने बताया कि वह पूर्व पुलिस महानिदेशक बीएस संधू के निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-5 पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित मेले में आए थे। उन्होंने अपनी मारुति ब्रेजा कार को मेला प्रबंधन द्वारा निर्धारित पार्किंग में खड़ा किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, रात करीब 9:48 बजे जब वह मेले का भ्रमण कर वापस अपनी कार के पास पहुंचे, तो कार की पिछली सीट की कंडक्टर साइड वाली खिड़की टूटी हुई मिली। जांच करने पर कार में रखा 17 हजार रुपये नकद, एसबीआई बैंक खाते की चेक बुक और एक चांदी का ब्रेसलेट गायब मिला। पार्किंग फीस के बावजूद सुरक्षा नहीं शिवदेव ने आरोप लगाया कि मेले की सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी मेला प्रबंधन की थी, लेकिन घटना के बाद उनकी शिकायत पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। मेल प्रबंधन ने पार्किंग फीस के नाम पर 50 रुपए की पर्ची भी काटी थी। उन्होंने अज्ञात चोरों के साथ-साथ मेला प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक यशपाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles