spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पूर्व पार्षद की इमारत पर जुए के अड्‌डे का भंडाफोड़:खन्ना में 13 जुआरी अरेस्ट; ₹74 हजार और ताश के पत्ते बरामद




लुधियाना जिले की खन्ना पुलिस ने शहर के जीटीबी मार्केट क्षेत्र में चल रहे एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देश पर सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से लगभग 74 हजार रुपये नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। यह जुए का अड्डा एक पूर्व पार्षद की इमारत की बेसमेंट को किराए पर लेकर चलाया जा रहा था। लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से यहां एक ठेकेदार का बोर्ड भी लगाया गया था ताकि किसी को संदेह न हो। गुप्त सूचना मिलने के बाद एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने सीआईए स्टाफ को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर जश्नदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे 13 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह क्षेत्र शहर के एजुकेशन हब के रूप में भी जाना जाता है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। धीरज बत्ता के खिलाफ पहले से 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपियों के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस जुए के नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे। ये हैं आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुलमोहर नगर निवासी बरिंदर सिंह, न्यू मॉडल टाउन अमलोह रोड निवासी नीरज कुमार, शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी गौरव, गुरु नानक नगर निवासी जाहिद खान, समाधि रोड निवासी बलवीर सिंह, बिलां वाली छप्पड़ी निवासी राकेश कक्कड़, जीटीबी नगर निवासी विनोद, हरगोबिंद नगर लुधियाना निवासी अश्विनी कुमार, जगत कॉलोनी निवासी निखिल शर्मा, गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी बलविंदर सिंह, गुरु नानक नगर निवासी विक्रमजीत सिंह, खालसा स्कूल रोड निवासी धीरज बत्ता और जगत कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह शामिल हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles