जालंधर जिले के गांव कडोला कलां में एक पानी की फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया। बता दे कि यह पहल दिवंगत जत्थेदार गुरचरण सिंह के भतीजे और भाजपा नेता मनजीत सिंह एन, आरआई के प्रयासों से संभव हुई है। फैक्ट्री के उद्घाटन से पहले अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया। इसके उपरांत रागी जत्थे ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों ने कहा कि इस फैक्ट्री के खुलने से आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं परिवार ने मौजूद लोगों को सम्मानित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने किया उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और हिमालय वाटर कंपनी के एमडी जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर फैक्ट्री का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान प्याऊ की ओर से लंगर की व्यवस्था भी की गई थी।
मौके पर कई लोग रहे मौजूद प्रसिद्ध कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी भी इस अवसर पर पहुंचे और परिवार को बधाई दी। बता दे कि मौके पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें संत सीचेवाल, हलका विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान, पुनर सुरजीत गुट के जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला, कांग्रेस नेता डॉ. नवजोत सिंह दहिया, विधायक कपूरथला गुरजीत सिंह राणा, विधायक शाहकोट हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, अवतार सिंह रामेवाल और दीपक बाली शामिल थे। इन सभी ने जम्मू पवार को फैक्ट्री खुलने पर बधाई दी।
Source link
पूर्व कैबिनट मंत्री ने पानी की फैक्ट्री का किया उद्घाटन:जालंधर में विजय सांपला बोले- रोजगार के बढेंगे अवसर, लोगों को किया सम्मानित
