![]()
फरीदकोट में फिरोजपुर रॉड पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पिता और 2 बेटियों की मौत पर ही मौत हो गई, जबिक मां और बेटा गंभीर घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का एक पहिया निकल गया, जबकि बाइक सवार हवा में उड़ गए और सड़क पर जा गिरे। बाइक के भी पखच्चे उड़ गए। सीट उखड़कर दूर जा गिरी, साइलेंसर भी उड़कर गया। पुलिस ने तीनों के शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बच्चों के साथ बाइक पर फरीदकोट लौट रहा था
जानकारी के अनुसार, गांव चहिल निवासी गोरी अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ बाइक पर फरीदकोट लौट रहा था, जैसे ही वह नानकसर बस्ती के पास पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सभी हवा में उछले, सड़क पर गिरे
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग हवा में उछल गए और सड़क पर गिरे, इससे पिता और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में गांव बीड़ चहिल निवासी जतिंदर सिंह (32) और उनकी दो बेटियों गुरलीन (2) व मन्नू (1) की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी हरप्रीत कौर और 4 वर्षीय बेटा घायल हो गए, जिनका इलाज गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
डीएसपी अवतार सिंह राजपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान गांव चहिल निवासी गोरी के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी के अनुसार, उन्होंने कार से डंडे और अन्य सामान बरामद होने की सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हादसे के बाद की PHOTOS देखिए…
Source link
पिता-2 बेटियों की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर:फरीदकोट में कार की टक्कर से हवा में उछले, सड़क पर बिखरी लाशें, बाइक के परखच्चे उड़े







