![]()
पंचकूला जिले में पिंजौर के सूरजपुर बाइपास पर वीरवार सुबह करीब 5 बजे एक सड़क हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। हिमाचल प्रदेश से जयपुर जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह हादसा सूरजपुर-सुखोमाजरी बाइपास के पास हुआ। टेंपो ट्रैवलर नारकंडा, हिमाचल प्रदेश से जयपुर जा रहा था। वाहन में लगभग 8 से 10 यात्री सवार थे, जिन्हें चंडीगढ़ से हवाई जहाज द्वारा जयपुर जाना था। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही एनएचआई की एंबुलेंस, 112 पुलिस ईआरवी और 112 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी यात्री खतरे से बाहर हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य कर दिया। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Source link
पिंजौर में ट्रक से टकराया टेंपो ट्रैवलर:तीन यात्री घायल, हिमाचल के रहने वाले, चंडीगढ़ से जयपुर के लिए पकड़नी थी फ्लाइट







