spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में सहेलियों ने नाबालिग को जाल में फंसाया:कोचिंग जाने के बहाने बुलाया, सुनसान फैक्ट्री में ले जाकर युवक ने किया रेप




पानीपत के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी ही सहेलियों ने कोचिंग जाने के बहाने घर से बुलाया और फिर जबरन गाड़ी में बैठाकर एक सुनसान फैक्ट्री ले गईं। वहां गाड़ी ड्राइवर युवक ने नाबालिग की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक और साजिश में शामिल लड़कियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहेलियां ही निकलीं आस्तीन का सांप, झांसा देकर गाड़ी में बैठाया सदर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मूल रूप से पंजाब के पटियाला जिले की रहने वाली और वर्तमान में पानीपत के एक गांव में रह रही 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसकी शिवानी नाम की एक लड़की से जान-पहचान थी। वारदात के दिन शिवानी ने उसे कोचिंग चलने के बहाने घर से बाहर बुलाया। जब पीड़िता बाहर आई, तो शिवानी के साथ उसकी बहन और दो अन्य लड़कियां भी एक गाड़ी में मौजूद थीं। उन्होंने पीड़िता को जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया। जब पीड़िता ने रास्ते में पूछा कि वे कहां जा रहे हैं, तो आरोपी लड़कियों ने कोई जवाब नहीं दिया। फैक्ट्री में लड़कियों ने पकड़ कर रखा, ड्राइवर युवक ने किया रेप आरोपी लड़कियां पीड़िता को लेकर एक गांव की तरफ बनी एक सुनसान फैक्ट्री में पहुंचीं और गाड़ी रोक दी। वहां फैक्ट्री के अंदर लड़कियां पीड़िता को जबरदस्ती खींच कर ले गईं। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी शिवानी, उसकी बहन और अन्य लड़कियों ने पीड़िता को कसकर पकड़ लिया। इसी दौरान गाड़ी चलाने वाले आरोपी युवक, जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है, उसने पीड़िता के साथ अश्लील छेड़खानी करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने वहां मौजूद एक अन्य अज्ञात व्यक्ति से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसने भी कोई सहायता नहीं की। इसके बाद मुख्य आरोपी रोहित ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन रेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को भी या माता-पिता को बताया, तो वे उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles