Related Posts

पानीपत में फैक्ट्री से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी, 2 गिरफ्तार:वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, 2 दिन के रिमांड पर भेजे, करनाल के रहने वाले




पानीपत जिले में सीआईए वन पुलिस ने सनौली क्षेत्र के गांव जलापुर प्रथम स्थित एक फैक्ट्री से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार देर शाम कुराड़ गंदा नाला पुलिया के पास से हुई। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 संदिग्ध युवक स्पलेंडर बाइक पर कुराड़ गंदा नाला पुलिया के पास घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को पकड़ा। इनकी पहचान करनाल के गांव बल्हेड़ा निवासी सलमान उर्फ लूक्का और मोहम्मद अम्मी उर्फ सम्मी के रूप में हुई। दीवार फांदकर 46 पीस प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी किए पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने 2 फरार साथियों के साथ मिलकर 19 जून की रात को सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम स्थित फैक्ट्री की दीवार फांदकर 46 पीस प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी किए थे। इस चोरी के संबंध में थाना सनौली में अंसल निवासी सचिन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर फूल कुमार के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि वे और उनके फरार साथी नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों को 2 दिनों के रिमांड पर भेजा उन्होंने यह भी बताया कि चोरी की गई प्रिंटिंग स्क्रीन बेचने के लिए उत्तर प्रदेश में एक कबाड़ी के पास रखी गई हैं। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी की प्रिंटिंग स्क्रीन बरामद करने और फरार अन्य आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें