Related Posts

महेंद्रगढ़ में बेटे का हत्यारोपी पिता गिरफ्तार:एक दिन के रिमांड पर भेजा, विवाद में धारदार हथियार से किया था हमला




महेंद्रगढ़ जिले के कनीना थाना क्षेत्र के ककराला गांव में एक पिता ने आपसी विवाद के बाद अपने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता हरफूल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना 4 जुलाई को हुई थी। पिता हरफूल और बेटे संजय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी हरफूल ने रात के समय अपने बेटे संजय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के दौरान हुई थी बेटे की मौत हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 11 जुलाई को उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई। 12 जुलाई को घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर कनीना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी हरफूल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें