Related Posts

पानीपत में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:गोली लगने से 2 घायल, 3 गिरफ्तार; SBI मैनेजर हत्याकांड में थे वांटेड




पानीपत में SBI के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार की लूटपाट और हत्या के मामले में 10वें दिन पुलिस की 2 बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में घायल 2 बदमाशों को पुलिस सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां वे उपचाराधीन है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को 2 बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने बुधवार को दिन के समय 1 आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर 2 और बदमाशों को पुलिस पकड़ने गई थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोलियां लगी है। लूट के बाद किया था हमला बता दें कि गत 1 जून की रात करीब 11:30 बजे हर्षद कुमार पर हमला हुआ था। यह घटना पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में सेक्टर-25 स्थित मित्तल मॉल के पीछे हुई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन्हें लूटा था। बदमाशों ने उनकी सोने की चेन, अंगूठी और पर्स छीन लिया था। उनके हमले से घायल हर्षद को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। बदमाशों ने चलाई 2 गोलियां, पुलिस ने 9 फायर किए जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने बुधवार को दिन के समय शरद उर्फ जोगी निवासी सुलतानपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने बापौली बाइपास पर दोनों आरोपियों को पकड़ने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सचिन के बांए पैर में गोली लगी। जबकि नवीन निवासी सुभाष नगर तहसील कैंप के दाहिने पैर में गोली लगी है। बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो फायर किए थे। जबकि पुलिस की तरफ से 9 गोलियां चलाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि नवीन और सचिन पर पहले भी 3-3 मुकदमे लूट के दर्ज हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें