spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में अवैध शराब बेचता युवक गिरफ्तार:होटल के पास चल रहा था धंधा; चार पेटी देसी शराब बरामद




पानीपत जिले के समालखा में बुधवार को उरलाना चौकी पुलिस ने सींक गांव के पास सफीदो-गोहाना रोड पर एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 48 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उरलाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बंसीलाल ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर, सफीदो-गोहाना रोड पर पुराना मलिक होटल के बाहर दबिश दी गई, जहां एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पुलिस ने मौके से युवक को काबू कर लिया। शराब बेचने का कोई परमिट नहीं मिला पूछताछ में युवक की पहचान डुमियाना के सुरेंद्र पुत्र प्रीता के रूप में हुई। मौके पर आरोपी के पास से 34 बोतल, 20 अध्धे और 16 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने जब सुरेंद्र से शराब बेचने का लाइसेंस या परमिट मांगा, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सब इंस्पेक्टर बंसीलाल ने बताया कि बरामद अवैध शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ थाना मतलौडा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles