spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यूथ कांग्रेस की विवादित रील पर सियासी संग्राम:आतंकी हवारा के गाने पर बिट्टू बोले-'गांधी परिवार दे जवाब'; कांग्रेस ने माना-'गलती से लगा ट्रैक'




इंडियन यूथ कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की गई एक रील को लेकर पंजाब से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमा गई है। रील में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे आतंकी जगतार सिंह हवारा के नाम वाले गाने का इस्तेमाल किया गया था। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की शीर्ष लीडरशिप पर तीखा हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने वीडियो का हवाला देते हुए बताया कि यूथ कांग्रेस के लाखों फॉलोअर्स वाले ऑफिशियल पेज पर राहुल गांधी के साथ एक विवादित रील अपलोड की गई, जिसके बैकग्राउंड म्यूजिक में आतंकी जगतार सिंह हवारा को ग्लोरीफाई (महिमामंडित) करने वाले बोल चल रहे थे। बिट्टू ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस युवाओं को बम और गोलियों की भाषा सिखाने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता जसकरण सिंह काहलों ने इसे सोशल मीडिया टीम की ‘अनजाने में हुई गलती’ स्वीकार करते हुए रील को हटा दिया है। रवनीत बिट्टू का तीखा हमला: “क्या छात्रों को देश विरोधी बनाने की साजिश है?” रवनीत सिंह बिट्टू ने इस वीडियो को मीडिया के सामने जारी किया और गांधी परिवार को कटघरे में खड़ा किया। बिट्टू ने कहा कि संसद के अंदर और बाहर खुद को सबसे बड़ा देशभक्त बताने वाले राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अब जवाब दें। नीट और छात्र प्रदर्शन के नाम पर युवाओं को भड़काया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के आधिकारिक पेज से ऐसे व्यक्ति को ग्लोरीफाई किया जा रहा है जो देश को तोड़ने वाली ताकतों से जुड़ा है। क्या कांग्रेस युवाओं को बम-गोली और आतंकवाद के रास्ते पर धकेलना चाहती है? रवनीत बिट्टू के 5 तीखे सवाल:
1. संसदीय ढोंग का पर्दाफाश: पार्लियामेंट के अंदर और बाहर खुद को देश का सबसे बड़ा हिंदुस्तानी बताने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जवाब दें कि आधिकारिक पेज से देश को तोड़ने वाली ताकतों को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है? 2. युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ क्यों? स्टूडेंट्स के जोश का फायदा उठाकर उन्हें पुलिस के सामने डंडा, लड़ाई और बहस के लिए उकसाया जा रहा है। क्या कांग्रेस हमारे Gen-Z और युवाओं को टेररिस्ट (आतंकवादी) बनाना चाहती है? 3. क्या अपनों के लिए ऐसा गाना चुनेंगे? मैं सीधे पूछना चाहता हूं—क्या प्रियंका गांधी अपने बच्चों के लिए ऐसा भड़काऊ गाना चुनेंगी? क्या राहुल गांधी अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए ऐसा गाना लगाकर उन्हें देश तोड़ने की बात कहेंगे? 4. गांधी परिवार की फौज का सच: यह प्रदर्शन और कुछ नहीं, बल्कि देश को टुकड़ों में बांटने के लिए गांधी परिवार की तैयार की गई फौज है। यूथ कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं ने खुद मुझसे कहा कि पार्टी की विचारधारा कहां से कहां गिर गई है। 5. संसद में दें स्पष्टीकरण: संसद का सत्र चल रहा है और वहां युवाओं पर बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं। राहुल और प्रियंका गांधी को पार्लियामेंट के भीतर खड़े होकर देश को जवाब देना चाहिए कि वे सामने क्या दिखाते हैं और पीछे क्या खेल चल रहा है। कांग्रेस की सफाई: नॉन-पंजाबी टेक्निकल टीम से हुई चूक, वीडियो हटाया गया
विवाद बढ़ता देख कांग्रेस प्रवक्ता जसकरण सिंह काहलों ने पार्टी का पक्ष रखा और माना कि यह एक तकनीकी भूल थी। टीम की नासमझी: काहलों ने कहा कि पार्टी के सोशल मीडिया और क्रिएटिव का काम देखने वाली टीम में कई नॉन-पंजाबी लोग हैं। वे बीट और म्यूजिक के चक्कर में गानों के लिरिक्स की गहराई को नहीं समझ पाए और गलती से यह ट्रैक अपलोड हो गया। राष्ट्रवाद पर समझौता नहीं: उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी कभी भी देशविरोधी विचारधारा का समर्थन नहीं करती। गलती ध्यान में आते ही दिल्ली से इस रील को डिलीट कर दिया गया है। बिट्टू पर पलटवार: काहलों ने बिट्टू पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पंजाब के असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि हर बात पर ड्रामा करना चाहिए। बीजेपी का पलटवार: मोदी विरोध करते-करते देश विरोध पर उतरी कांग्रेस
भाजपा नेता अनिल सरीन ने कांग्रेस द्वारा गलती स्वीकारने का स्वागत तो किया, लेकिन कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए। अनिल सरीन ने कहा कि यह अच्छी बात है कि जसकरण काहलों ने अपनी गलती मानी, वरना कांग्रेस की फितरत अपनी गलतियां मानने की नहीं होती। लेकिन एक बात साफ है कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी का विरोध करते-करते कांग्रेस इतनी अंधी हो चुकी है कि अब देश का विरोध करने लगी है। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी है, लेकिन देश की सुरक्षा और अखंडता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles