spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूसों संग युवक गिरफ्तार:पंजाब से ₹40 हजार में खरीदा था हथियार; 2 दिन के रिमांड पर




पानीपत शहर में अपराध और अवैध हथियारों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बरसत रोड स्थित गंदा नाला पुलिया के पास नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस (रौंद) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन नगर (काबड़ी रोड, पानीपत) निवासी अजय उर्फ कोकी के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दबोचा मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार शाम को बरसत रोड पर गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अर्जुन नगर निवासी एक युवक अवैध हथियार लेकर शहर की तरफ से गंदा नाला पुलिया की ओर आ रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गंदा नाला पुलिया के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर (लगभग 10-15 मिनट) बाद एक युवक शहर की तरफ से पैदल आता दिखा। जब उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी, तो वह घबराकर भागने की कोशिश करने लगा। सतर्क पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। पैंट की जेब से मिला देसी पिस्तौल व 2 कारतूस हिरासत में लेकर जब युवक की तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट की जेब से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल की मैगजीन की जांच करने पर उसमें दो जिंदा कारतूस भी पाए गए। जब पुलिस ने उससे हथियार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगा, तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। आपसी रंजिश में डराने के लिए पंजाब से लाया था हथियार सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी अजय उर्फ कोकी ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसका दो स्थानीय युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। उन्हें डराने और खौफ पैदा करने की नीयत से वह हथियार जुटाने की फिराक में था। करीब 10-12 दिन पहले जब वह पंजाब के अमृतसर घूमने गया था, तो वहां उसकी मुलाकात एक अज्ञात व्यक्ति से हुई। आरोपी ने उस अज्ञात व्यक्ति से यह अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस ₹40,000 में खरीदे थे और पानीपत ले आया था। तब से वह इसे अपनी जेब में लेकर घूम रहा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles