spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत पुलिस ने अरेस्ट किया चोरी का आरोपी:चुराई गई घड़ी, सोने की अंगूठी बरामद, हरिद्वार घूमने गया था परिवार




पानीपत जिले के गढ़सरनाई गांव में एक घर से चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई घड़ी और सोने की अंगूठी बरामद की है। यह घटना 25 मई को सामने आई, जब सेक्टर 13/17 स्थित गढ़सरनाई गांव का एक परिवार हरिद्वार घूमने गया था। रास्ते में उन्हें एक रिश्तेदार का फोन आया कि उनके घर का दरवाजा खुला है और सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार वापस घर लौटा। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि एक घड़ी, सोने की अंगूठी और 2 लाख रुपए गायब थे। हालांकि, बाद में 2 लाख रुपए बरामद कर लिए गए थे। इसके बाद परिवार के सदस्य सोनू ने थाना सेक्टर 13/17 में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था आरोपी सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी टीम गढ़सरनाई गांव के पास गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर 13/17 हेलीपैड के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गढ़सरनाई निवासी अनिल के रूप में बताई। पूछताछ करने पर अनिल ने स्वीकार किया कि उसने 24 मई को दिन के समय गांव के एक मकान से घड़ी और सोने की अंगूठी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई घड़ी और सोने की अंगूठी बरामद कर ली है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles