spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पाकिस्तान में इमरान खान की मौत का दावा झूठा:दावा करने वाला पत्रकार एक दिन बाद पलटा, PTI बोली- इमरान के लिए सड़कों पर उतरेंगे




पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत का दावा झूठा निकला है। मंगलवार को पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने उनकी मौत का दावा किया था, हालांकि एक दिन बाद ही वह अपनी बात से पलट गए। उन्होंने मंगलवार को वीडियो जारी करके दावा किया था कि रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय के कम से कम तीन वरिष्ठ अधिकारियों को डर है कि इमरान खान अब जिंदा नहीं हैं। पत्रकार के दावे के बाद इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने कहा है कि अगर उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई, तो 20 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च का ऐलान किया है। यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles