spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर मनीष ने जीता गोल्ड:फरीदाबाद लौटने पर हुआ भव्य स्वागत, थाईलैंड में आयोजित हुई इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप




फरीदाबाद के भारत कॉलोनी निवासी मनीष राजपूत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। मनीष ने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर घर लौटने के बाद परिवार और क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा रोड शो निकालकर खुशी जताई। 12 से 14 जून तक आयोजित की गई मनीष राजपूत ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से बॉडी बिल्डिंग की तैयारी कर रहे हैं और इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि 12 से 14 जून तक थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उन्होंने हिस्सा लिया और दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पाकिस्तान के खिलाड़ी से हुआ मुकाबला 62 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में उनका सामना पाकिस्तान के खिलाड़ी से हुआ। कड़े मुकाबले में मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया। मनीष ने कहा कि परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है, जिसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles