spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर फरीदाबाद में जश्न:मंत्री गुर्जर बोले- अभी तो ट्रेलक है पूरी फिल्म अभी बाकी ,महिलाओं ने सबक सिखाया




फरीदाबाद में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद स्थानीय स्तर पर भी जश्न का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी। गुर्जर ने कहा कि जिन लोगों ने धर्म के आधार पर वोट बंटोरने की कोशिश की, उसका खामियाजा इन लोगों को भुगतना पड़ा है। बंगाल के लोगो ने विकास को चुना मंत्री ने कहा की महिलाओं के आरक्षण बिल को विपक्षी दलों ने गिराने का काम किया। इसका खामियाजा इन दलों को भुगतना पड़ा है। इन प्रदेशों की महिलाओं ने इनको सबक सिखाया है। ये तो केवल फिल्म को ट्रेलक है पूरी पिक्चर अभी बाकी है। इस देश की 50 प्रतिशत महिलाओं के हक पर डाका डाला है। जंहा-जहां पर अब चुनाव होगा वहां पर महिलाओं के विरोध का सामना विपक्षी दलों को करना पडेगा। गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती का श्रेय उसकी नीतियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। जनता ने बीजेपी पर जताया भरोसा मूलचंद शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने इस जीत को विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों की विजय बताया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles