spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में JJP ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम्:दिग्विजय चौटाला पर केस दर्ज किए जाने से नाराजगी, बोले- हिसार में होगी महापंचायत




जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पर हिसार और कुरुक्षेत्र में दर्ज किए गए मुकदमों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। पलवल जिले के पदाधिकारियों ने आपात बैठक कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और आंदोलन की चेतावनी दी। पलवल में जेजेपी कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस में यह बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय चौटाला पर दर्ज मुकदमों को झूठा करार दिया। बैठक को संबोधित करते हुए जेजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत ने इन मुकदमों की कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। कुलपति ने पहले छात्र संवाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी उन्होंने आरोप लगाया कि हिसार यूनिवर्सिटी के कुलपति ने पहले छात्र संवाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी और जब छात्रों के हक में आवाज उठाई गई तो दिग्विजय चौटाला और जेजेपी कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए, जो पूरी तरह अनुचित है। सौरोत ने यह भी कहा कि जब पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जैसे नेता को सरकार की शह पर बीच सड़क पर रोका जा सकता है, तो प्रदेश में आम आदमी की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जिला प्रवक्ता प्रवीण डूडी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री केवल नाम के लिए कुर्सी पर बैठे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी शक्तियों का इस्तेमाल कोई और कर रहा है और जब तक सीएम शासन की कमान पूरी तरह अपने हाथों में नहीं लेते, तब तक प्रदेश के हालात नहीं सुधरेंगे। हिसार में होगी छात्र हित महापंचायत पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि वे अपने नेताओं के खिलाफ की जा रही इस दमनकारी नीति के आगे झुकेंगे नहीं। उन्होंने सड़कों पर उतरकर कड़ा विरोध जारी रखने और जरूरत पड़ने पर प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसी क्रम में, 27 अप्रैल को हिसार के क्रांतिमान पार्क में छात्रों के पक्ष में छात्र हित महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस रोष प्रदर्शन और बैठक में हल्का अध्यक्ष सुखराम डागर, हरदेव चौहान, महेश डागर, युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत डागर, सतवीर तंवर, सोनू रावत, नबाब सोरोत, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता भारद्वाज, आशा देवी, गुलशन देवी, दीपक भारद्वाज, रोहित दीघोट, ओमवीर कुंडू, अमित कुमार व नरवीर सिंह सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles