पलवल में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हरियाणा पुलिस के ईएसआई होशियार सिंह को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। होशियार सिंह ईआरवी का प्रभारी था और चांदहट थाना में तैनात था। ईएसआई होशियार सिंह पर हरियाणा पुलिस के पूर्व एएसआई हंसराज से हनीट्रैप मामले में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। हंसराज ने इस संबंध में फरीदाबाद विजिलेंस को शिकायत दी थी। समझौता कराने के नाम पर मांगे रुपए यह मामला वर्ष 2023 में पलवल के कैंप थाना में दर्ज हनीट्रैप प्रकरण से जुड़ा है। इस मामले में ईएसआई होशियार सिंह खुद शिकायतकर्ता थे। बाद में सह-आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिसकर्मी हंसराज का नाम भी मामले में जोड़ा गया था। हंसराज वर्तमान में कोर्ट से जमानत पर हैं। आरोपी ईएसआई इसी मामले में समझौता कराने के बहाने हंसराज से दो लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। हंसराज की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने प्रारंभिक जांच की और फिर एक योजनाबद्ध ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान, ईएसआई होशियार सिंह को दो लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार करते समय मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Source link
पलवल में ASI रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट:पुलिसकर्मी से मांगे 2 लाख रुपए, 2023 के हनीट्रैप से जुड़ा मामला, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पकड़ा
