![]()
पलवल जिले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी आर्मी जवान बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर धोखाधड़ी करता था। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को पीएसआई नरेश कुमार की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने हथीन बाईपास के पास छापेमारी कर गुराकसर गांव निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया। आरोपी उस समय संदिग्ध अवस्था में किसी का इंतजार कर रहा था। आरोपी के पास 3 मोबाइल बरामद तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में सामने आया कि इन मोबाइल फोनों में वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट पर ‘इंडियन आर्मी’ का लोगो लगाकर अलग-अलग प्रोफाइल बनाई गई थीं। आरोपी इन प्रोफाइल्स का उपयोग दुकानदारों से सामान ऑर्डर करने के लिए करता था। दुकानदारों को पैसे ट्रांसफर के भेजता था फर्जी मैसेज ठगी का तरीका यह था कि आरोपी दुकानदारों को फर्जी मैसेज भेजकर दिखाता था कि उनके खाते में ज्यादा पैसे ट्रांसफर हो गए हैं। इसके बाद, वह खुद को इमरजेंसी में बताकर दुकानदारों से अतिरिक्त रकम वापस कराने के नाम पर फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेता था। 2 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल नंबरों से जुड़ी हजारों रुपए की ठगी की 2 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) और 319(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गहन पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया।
Source link
पलवल में फर्जी आर्मी जवान बनकर ठगी करने वाला काबू:सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाई, 3 मोबाइल बरामद







