पलवल जिले में एवीटी की टीम ने गो तस्करी और पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंगला अहसानपुर निवासी अरशद के रूप में हुई है। एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी जमील अहमद ने बताया कि यह घटना 14 फरवरी को हुई थी। गदपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद से एक सफेद-नीले रंग की पिकअप गाड़ी में गायों को भरकर मेवात की तरफ ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कलवाका-मंदपुरी रोड पर नाकाबंदी की। तस्करों ने पुलिस टीम को देखकर गाड़ी रोकने के बजाय, उन्हें जान से मारने की नीयत से तेज गति से पिकअप गाड़ी पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने सड़क किनारे कूदकर मुश्किल से अपनी जान बचाई। तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने से तस्करों की पिकअप गाड़ी गड्ढे में पलट गई। मौके पर गाड़ी पलटने के बाद अगली सीट पर बैठे आरोपी भागने में सफल रहे थे। हालांकि, पिछली तरफ दबे 3 आरोपियों कय्युम, शहुद और इश्ताक को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। उनके चंगुल से क्रूरता पूर्वक बांधी गई 6 गायों को सकुशल मुक्त कराया गया। 3 आरोपियों को पहले किया गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, तस्कर इन गायों को फरीदाबाद की सड़कों से उठाकर राजस्थान के जुरेहड़ा में गोकसी के लिए ले जा रहे थे। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ गदपुरी थाना में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले 14 अप्रैल को गाड़ी ड्राइवर रुकमुद्दीन उर्फ काला निवासी हुसैनपुर, नूंह और 21 जून को आरोपी आजाद उर्फ टिमाणी और अय्यूब उर्फ हब्बू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब इस मामले में फरार चल रहे नंगला अहसानपुर निवासी अरशद को गिरफ्तार किया गया है। उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Source link
पलवल में पुलिस टीम पर हमला करने वाला गोतस्कर काबू:गाड़ी चढ़ाने का किया था प्रयास, 3 साथी पहले पकड़े जा चुके
