Related Posts

पलवल में जिम फायरिंग कांड का खुलासा, शिकायतकर्ता मास्टरमाइंड:झूठे हत्या प्रयास केस के लिए खुद चलाई गोलियां; 4 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद




पलवल जिले में पुलिस ने जिम में तोड़फोड़ और फायरिंग के एक कथित मामले का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने विरोधी पक्ष को झूठे हत्या के प्रयास के मामले में फंसाने के लिए खुद पर फायरिंग का नाटक रचा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा और 2 पिस्तौल बरामद की हैं। डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि धतीर गांव स्थित ‘श्रीराम फिटनेस जोन’ जिम में हुई घटना की जांच सीआईए पलवल प्रभारी रविंद्र कुमार और गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की संयुक्त टीम ने की। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता (शिकायतकर्ता) ने ही जिम पर फायरिंग की थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता और 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद हुई है। पुलिस को दी हत्या के प्रयास की शिकायत धतीर गांव निवासी शेखर ने 6 जून को पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि सुबह करीब 5 बजे पुरानी रंजिश के चलते सुमित, रिंकू, साहिल और उनके साथियों ने उसकी जिम में घुसकर जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चलाईं। शिकायत में यह भी कहा गया था कि आरोपियों ने जिम के शीशे तोड़े, बाहर खड़ी उसकी कार को क्षतिग्रस्त किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। केस दर्ज कराने को खुद ही की फायरिंग गदपुरी चौकी प्रभारी राकेश कुमार और सीआईए की टीम ने मौके से 6 खाली खोल और 4 चली हुई बुलेट बरामद की थीं। हालांकि, जब पुलिस ने गहराई से जांच की और साक्ष्य जुटाए, तो पूरी कहानी बदल गई और सच्चाई सामने आ गई। जांच में सामने आया कि आरोपी महेश, संदीप, रिंकू और अन्य साथी योजना बनाकर जिम पहुंचे थे और उन्होंने जिम और गाड़ी के शीशे तोड़े। लेकिन भीड़ इकट्ठी होने लगी, तो आरोपी बिना कोई फॉयरिंग किए वहां से भाग गए। इसके बाद शिकायतकर्ता शेखर ने विरोधियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराने के लिए खुद ही फॉयरिंग की, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। आरोपी साजिशकर्ता से 2 अवैध पिस्तोल बरामद पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता (शिकायतकर्ता) शेखर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 अवैध पिस्तोल बरामद की है। जबकि आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है। जांच के दौरान 7 जून को पुलिस की संयुक्त टीम ने संदीप और महेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। गदपुरी पुलिस ने शिकायत कर्ता के खिलाफ भी पुलिस को गुमराह करने और झूठे सबूत बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें