Related Posts

पलवल में घर पर गोलीबारी, जान से मारने की धमकी:बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक, पुलिस तलाश में जुटी, FIR




पलवल के परशुराम कॉलोनी में मंगलवार की तड़के रात एक घर पर गोलीबारी कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार, परशुराम कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच तीन बाइक सवार युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने गोली चलाई और फिर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात पीड़ित के अनुसार, यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर एक आरोपी की पहचान जतिन उर्फ खटोता निवासी बॉस मोहल्ला के रूप में हुई है। हालांकि, अन्य दो आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें