spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल के नशा हॉटस्पॉट में नारकोटिक्स ब्यूरो का सर्च ऑपरेशन:पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर फरार; डॉग 'डॉलर' ने संभाली कमान




हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) और जिला पुलिस ने पलवल के नशा हॉटस्पॉट जैंदीपुरा मोहल्ले में एक संयुक्त सर्च अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत चलाए गए इस अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। टीमों ने विभिन्न स्थानों, संदिग्ध मकानों और अन्य चिन्हित जगहों पर गहन तलाशी ली। प्रशिक्षित नार्को डॉग “डॉलर” की मदद ली एचएसएनसीबी की फरीदाबाद यूनिट प्रभारी मनोज सांगवान ने बताया कि तलाशी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षित नार्को डॉग “डॉलर” की भी मदद ली गई। डॉग की सहायता से संदिग्ध स्थानों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। नशा तस्कर इलाका छोड़कर फरार अभियान के दौरान मौके पर कोई नशीला पदार्थ या तस्कर नहीं मिला, क्योंकि नशा तस्कर इलाका छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि, इस अभियान से आम लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने नशा विरोधी मुहिम में पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया। एचएसएनसीबी ने आमजन से अपील एचएसएनसीबी ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना मानस राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933, एनसीबी एमएएनएएस पोर्टल या हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 90508-91508 पर दें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles