सोनीपत में मां से अफेयर करने पर 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड के मर्डर केस में नए खुलासे हुए हैं। पड़ोसी होने के कारण बॉयफ्रेंड विशाल और सोमवीर के परिवार के बीच काफी आना-जाना था। इसी दौरान करीब डेढ़ वर्ष पहले महिला का विशाल के साथ अफेयर हो गया। सूत्रों के अनुसार, कुछ महीने पहले ही सोमवीर की पत्नी विशाल के साथ घर छोड़कर भी चली गई थी। जिसके बाद घरवालों को दोनों के लव-अफेयर का पता चला और पंचायत तक बिठाई और मामला सुलझाया। इसके बाद भी दोनों में जब मिलना शुरू रहा तो सोमबीर ने विशाल के पिता को फोन कर बेटे को समझाने की बात कही थी और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला दिल्ली की रहने वाली है और लंबे समय से अपने मायके में रह रही है। उसके परिवार का ये भी आरोप है कि वो विशाल को पति के पैसे भी देती थी। जब उसके बेटे को अफेयर और पैसे देने का पता चला तो वो विशाल से रंजिश पालने लगा और उसने रविवार शाम उसकी हत्या कर दी। पहले जानिए पिता ने क्या खुलासे किए…. अफेयर को लेकर पिता ने क्या कहा… पड़ोसी होने के कारण था दोनों परिवारों का आना-जाना: पिता ने बताया कि गांव जठेड़ी में विशाल और सोमवीर अलग-अलग किराए के कमरों में रहते थे और दोनों पड़ोसी थे। सोमवीर मूल रूप से गांव जठेड़ी का ही रहने वाला है। पहले वह गांव के अंदर रहता था और बाद में अपने परिवार के साथ गांव में ही दूसरे किराये के मकान में रहने लगा था। मां को ढूंढने विशाल के घर मेरठ पहुंचे थे आरोपी: शिवकुमार ने बताया कि करीब दो महीने पहले सोमवीर की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। उसे तलाशने के लिए दो पुलिसकर्मियों के साथ सोमबीर का छोटा भाई ओमबीर और सोमवीर का बेटा अनुज मेरठ स्थित उनके घर भी पहुंचे थे। वहां उनसे पूछा गया कि महिला को कहां छिपा रखी है। लेकिन वहां कोई नहीं था। विशाल की शादी की थी तैयारी: शिवकुमार ने कहा कि उनके बेटे विशाल की परिवार वाले शादी की तैयारी कर रहे थे। उसके लिए लड़की भी देखना शुरू हो गए थे। उसका सोमवीर की पत्नी और अनुज की मां के साथ कोई अफेयर नहीं था। केवल शक पर उसकी हत्या कर दी गई। पिता खेती करते, तीन भाई-बहन शिवकुमार ने बताया कि वह खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अब परिवार में उनका एक बेटा और दो बेटियां रह गई हैं। उन्होंने कहा कि विशाल रोज अपने माता-पिता से फोन पर बात करता था, लेकिन घटना वाले दिन उसका कोई फोन नहीं आया। उस दिन केवल आरोपियों का कॉल आया। SP बोले- हर एंगल से हो रही जांच एसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही सारे खुलासे किए जाएंगे।
Source link
