spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर पुलिस-BSF का संयुक्त सर्च ऑपरेशन:संदिग्ध ठिकानों की तलाशी, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया




पठानकोट में भारत-पाक सीमे से सटे क्षेत्र में जिला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पाक सीमा से सटे वीरान स्थानों पर सुरक्षा बलों की ओर से चैकिंग की गई। इसमें सीमावर्ती दरियाओं के किनारे, जंगल और वीरान पड़े इलाकों में गहनता से तलाशी ली गई। वहीं, कई लोगों से पूछताछ भी की गई। जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि रूटीन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना था। सुरक्षा बलों की हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर
अभियान थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप राज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी ऑपरेशन गुरबख्श सिंह बाजवा भी विशेष रूप से शामिल हुए। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती गांवों में कई संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखना था।
पुलिस अधिकारियों की जनता से अपील
डीएसपी ऑपरेशन गुरबख्श सिंह बाजवा ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को किराए पर रखने से पहले उसकी पहचान संबंधी जानकारी पुलिस के साथ अवश्य साझा करें। इससे पुलिस को अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। संदिग्ध गतिविधि की तुरंत दें सूचना
थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप राज ने भी लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को अपने आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles