Related Posts

पटियाला लाठीचार्ज पर पावरकॉम कर्मचारियों का गुस्सा:पठानकोट में प्रदर्शन, बोले- खाली पद भरो; बेरोजगार लाइनमैनों पर कार्रवाई बंद करो




पटियाला में रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार अप्रेंटिस लाइनमैनों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को पठानकोट स्थित पावरकॉम कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंजीनियर नरेश कुमार, इंजीनियर मनजीत सिंह और इंजीनियर मनदीप सैनी ने लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक ओर विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी है और वे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खाली पड़े लाइनमैन और सहायक लाइनमैन के पदों को भरने की बजाय रोजगार मांग रहे युवाओं पर कार्रवाई की जा रही है। पावरकॉम में 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त वक्ताओं ने बताया कि पावरकॉम में 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं, जिन्हें तत्काल भरा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले रोजगार, पुरानी पेंशन बहाली, वेतनमानों की विसंगतियां दूर करने और महंगाई भत्ते की किस्तें जारी करने जैसे कई वादे किए थे, लेकिन अब उनसे पीछे हट रही है। युवाओं पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर्मचारी नेताओं ने यह भी कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी नहीं की गई है, जिसके लिए उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उन्होंने बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की। इस अवसर पर रजिंदर सिंह, युवराज, निशांत सिंह, दिनेश्वर सिंह, विजय कुमार, कमल सिंह ठाकुर, गुरजिंदर सिंह और लविंदर कुमार ब्लू सहित कई कर्मचारी नेता उपस्थित थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले समय में उसे राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें