![]()
पटियाला के गोपाल कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सात-आठ लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसमें बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग घर के अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों और एक बच्चे पर तेजधार हथियारों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इस हमले में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पहले भी हो चुका दोनों पक्षों में विवाद थाना कोतवाली पटियाला की एसएचओ जसप्रीत काहलों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पड़ोसी परिवारों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़े हुए थे, जिन्हें समझौते के जरिए निपटाया गया था। पुलिस के अनुसार, इस बार विवाद ज्यादा बढ़ गया, जिसमें लक्ष्मी, अंशु और एक बच्चा घायल हो गए है। सभी घायलों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2), 118, 262, 351 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ जसप्रीत काहलों ने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पटियाला में घर में घुसकर परिवार पर हमला:बच्चे समेत तीन लोग घायल, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम







