पंजाब के पटियाला से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंसानियत की मदद करना एक बेकसूर युवक के लिए काल बन गया। यहां के हीरा बाग इलाके में एक ई-रिक्शा चालक की दिनदहाड़े तेजधार हथियारों और चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कत्ल की इस खौफनाक वारदात के पीछे जो वजह सामने आई है, उसने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैला दी है। लड़की को छुड़ाने की मिली खौफनाक सजा मृतक की पहचान गांव चौरा के रहने वाले अभिषेक मलिक के रूप में हुई है, जो पटियाला में ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। पुलिस तफ्तीश में जो खुलासा हुआ है, वह हैरान करने वाला है। कुछ समय पहले आरोपी गुरसेव सिंह ने एक युवती को जबरन अपने घर में बंधक बना रखा था। उस वक्त अभिषेक ने हिम्मत दिखाई और उस बेबस लड़की को गुरसेव के चंगुल से आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी। लड़की तो आजाद हो गई, लेकिन इस ‘मदद’ को आरोपी गुरसेव सिंह ने अपनी भारी बेइज्जती मान लिया। वह समाज में हुई अपनी थू-थू का बदला लेने के लिए अंदर ही अंदर सुलग रहा था और अभिषेक को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच रहा था। बर्फ फैक्ट्री के पास घेरा, फिर बीच सड़क पर खूनी खेल बीती रात जब अभिषेक अपना ई-रिक्शा लेकर हीरा बाग इलाके में स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास से गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे मुख्य आरोपी गुरसेव सिंह ने अपने 4-5 अज्ञात और हथियारों से लैस साथियों के साथ उसे बीच रास्ते में दबोच लिया। इससे पहले कि अभिषेक कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। अभिषेक जान बचाने के लिए चीखता रहा, लेकिन बेरहम हमलावर उसे तब तक गोदते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर नहीं गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए अस्पताल में तोड़ा दम: लहूलुहान हालत में अभिषेक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन शरीर से अत्यधिक खून बह जाने और गहरे जख्मों के कारण उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस का दावा: हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे, छापेमारी जारी इस खूनी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तुरंत एक्शन में आया। डीएसपी पटियाला-2 जंगजीत सिंह रंधावा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस ने इस हत्याकांड के संबंध में मुख्य आरोपी गुरसेव सिंह (निवासी गांव चौरा) और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।
Source link
पटियाला में ई-रिक्शा चालक की हत्या:बीच सड़क चाकू से गोदकर मार डाला ,जांच में जुटी पुलिस
