Related Posts

पंजाब BJP प्रधान पहुंचे जालंधर कैंट स्टेशन:PM राज्य को वर्ल्ड क्लास स्टेशनों की देंगे सौगात; ढिल्लों ने तैयारियों का लिया जायजा




पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पंजाब दौरे की तैयारियों के सिलसिले में जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को पीएम मोदी पंजाब को हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं, जिसमें 4 विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, नई ट्रेनें, हाइवे प्रोजेक्ट और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। इस दौरान ढिल्लों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और उन पर केंद्रीय योजनाओं को अपनी बताने तथा जनता का निजी डेटा चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया। केवल सिंह ढिल्लों ने प्रेस वार्ता में कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आते हैं, वे राज्य के विकास के लिए कुछ न कुछ बड़ा लेकर आते हैं। इस बार भी वे पंजाब के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों जालंधर, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के आधुनिक रूप का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेशनों पर आधुनिक वेटिंग हॉल, मुफ्त वाई-फाई, एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां), अपग्रेडेड प्लेटफॉर्म और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं बनाई गई हैं ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। जालंधर से चलेगी संत रविदास एक्सप्रेस, मिलेंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पंजाब भाजपा प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री जालंधर से संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा, पंजाब को कई बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स की सौगात मिलेगी। चंडीगढ़ पीजीआई (PGI) में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रोजेक्ट्स और पंजाब यूनिवर्सिटी में एक अत्याधुनिक मल्टीपर्पज स्टेडियम व स्टूडियो समेत कई विश्वस्तरीय सुविधाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल और राम मंदिर मुद्दे पर तीखा हमला आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शनों और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ढिल्लों ने कहा कि जो लोग पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे थे और सवाल उठा रहे थे, वे आज चुनावों के मद्देनजर हिंदुओं का वोट हासिल करने के लिए ढोंग कर रहे हैं। “पंजाब को केवल नरेंद्र मोदी और भाजपा की जरूरत” मौजूदा कानून-व्यवस्था और आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए ढिल्लों ने कहा कि आज पंजाब की वित्तीय स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। राज्य में गैंगस्टर संस्कृति और नशे का जाल फैलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस नाजुक मोड़ पर पंजाब को केवल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बचा सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें