![]()
पंजाब ह्यूमन राइट कमीशन में आज पंजाब पुलिस अपना जवाब दाखिल करेगी। 20 जून को हुई सुनवाई के दौरान कमीशन की तरफ से यह ऑर्डर किया गया था, जिसमें पंजाब पुलिस के डीजीपी को आदेश भेजकर जवाब मांगा गया था। यह पूरा मामला पंजाब पुलिस की तरफ से पिछले 4 साल में किए गए एनकाउंटर को लेकर है, जिसमें सभी एनकाउंटर में एक जैसे पैटर्न की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने आयोग को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस गिरफ्तारी के बाद हथियार या नशा तस्करी बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर जाती है और रास्ते में ही उसका एनकाउंटर कर देती है। मामले को अदालत के समक्ष पहुंचने से पहले ही निपटाने की कोशिश की जा रही है। यह है पूरा मामला
पंजाब मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने इस मामले में शिकायत की। शिकायत में पंजाब में पिछले कुछ समय के दौरान हुए 35 एनकाउंटरों पर सवाल उठाए गए। शिकायत में दावा किया गया कि कई मामलों में पुलिस की कहानी लगभग एक जैसी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी को बरामदगी के लिए ले जाया जाता है, वह हथियार छीनने या फायरिंग करने की कोशिश करता है और फिर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग जाती है। शिकायतकर्ता के अनुसार इस तरह के एनकाउंटर पूर्व नियोजित या फर्जी हो सकते हैं। उन्होंने शिकायत में यह भी कहा कि गुरदासपुर में हाल ही में हुए एक एनकाउंटर का जिक्र करते हुए दावा किया गया कि जमीनी तथ्यों और पुलिस के आधिकारिक दावों में अंतर है। सत्ताधारी दल के कुछ प्रतिनिधि “गोली का बदला गोली” जैसी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। यह संविधान के अनुच्छेद 21, जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ है। साथ ही हाई कोर्ट की तरफ से एनकाउंटर को लेकर जारी किए गए निर्देशों की अनदेखी है। कुछ इन मामलों का किया गया जिक्र
शिकायतकर्ता ने 20 दिसंबर 2023 को अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में गैंगस्टर और हीरोइन तस्कर अमृतपाल सिंह, दिसंबर 2025 में अमृतसर में फायरिंग मामले के आरोपी अमृतपाल सिंह, फरवरी 2026 में गुरदासपुर में 19 साल के युवक रणजीत सिंह, 2023 में फतेहगढ़ साहिब में गैंगस्टर तेजा मेहंदीपुरिया, मार्च 2024 में गैंगस्टर सुखविंदर सिंह, फरवरी 2024 में बरनाला में गैंगस्टर गुरमीत सिंह, गैंगस्टर संजू बहमन और गैंगस्टर सुखदेव सिंह जैसे एनकाउंटरों का जिक्र किया गया है।
Source link
पंजाब ह्यूमन राइट कमीशन में जवाब देगी पुलिस:35 फर्जी एनकाउंटर से जुड़ा मामला, मिलते-जुलते पैटर्न का लगा है आरोप







