spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में ट्रेन हादसो में युवक और महिला की मौत:रेलवे ट्रैक पार करते वक्त चपेट में आई; एक बच्चे का पिता




कैथल में दो अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की टक्कर से एक करीब 30 वर्षीय युवक व एक करीब 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इनमें से एक हादसा कैथल शहर में चंदाना रोड फाटक के नजदीक हुआ, जबकि दूसरा हादसा ढांड रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। दोनों देर रात को इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से हुए। पास से गुजरने वाले लोगों ने जैसे ही ट्रैक पर पड़े युवक व महिला को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस की दी। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। जीआरपी टीम ने दोनों मामलों में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मजदूरी करता था बुधराम जीआरपी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि चंदाना रोड के पास हुए हादसे में मृतक युवक की पहचान कैथल के रहने वाले बुधराम के रूप में हुई है। वह रोहतक से आकर कैथल में रह रहा था और यहां पर मेहनत मजदूरी करता था, उसकी शादी हो चुकी थी। बुधराम के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी भी है। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम वहीं दूसरे मामले में मृतक महिला बैंक कॉलोनी कैथल की निवासी पाई गई, जिसका नाम भरथो देवी है। वह ट्रैक पार करते समय ढांड रेलवे स्टेशन के पास रेल की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला मानसिक रूप से परेशान थी। जीआरपी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि इन दोनों मामलों में मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों में परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई हे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles