spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग थोड़ी देर में:सीएम रिहायश पर जुटेंगे मंत्री, कई बड़े फैसले होने की उम्मीद




पंजाब सरकार की शुक्रवार को अहम कैबिनेट बैठक थोड़ी देर में मुख्यमंत्री निवास पर होने जा रही है। बैठक में बारिश से फसलों को हुए नुकसान की स्थिति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में चल रही भर्तियों और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक के बाद सरकार के किसी मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी जाएगी। हालांकि इसके बाद सीएम का अमृतसर का दौरा है, जहां पर विकास प्रोजेक्टों का शुभारंभ करेंगे। एक महीने में दूसरी कैबिनेट मीटिंग इससे पहले बड़ी कैबिनेट बैठक 11 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसमें ग्रामीण विकास और धार्मिक संरक्षण से जुड़े अहम फैसले लिए गए थे। इसमें 11,500 से अधिक गांवों में करीब 3 लाख स्ट्रीट लाइट्स लगाने को मंजूरी दी गई थी, जिसकी लागत ₹550 करोड़ तय की गई थी। साथ ही ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल-2026’ को मंजूरी मिली थी, जिसमें बेअदबी मामलों में उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। इससे पहले मार्च 2026 में हुई बैठकों में बजट से जुड़े फैसले, खिलाड़ियों के लिए 3% आरक्षण, स्वास्थ्य विभाग में भर्ती से जुड़ी अनुमति और शहीद होम गार्ड के परिवार को ₹1 करोड़ मुआवजा देने जैसे निर्णय शामिल रहे थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles