Related Posts

पंजाब- सरकारी स्कूल में लेडी टीचर पर तेजाब फेंका:पूरा चेहरा झुलसा, 2 बच्चों के चेहरे और आंख में तेजाब गिरा; आरोपी एड्सग्रस्त निकला




गुरदासपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में लेडी टीचर पर उसके ही भांजे ने तेजाब फेंक दिया। जिस वक्त उसने तेजाब फेंका, वह क्लासरूम में पढ़ा रही थी। तेजाब फेंकने से 4 और 6 साल के 2 बच्चे भी झुलस गया। तेजाब फेंकने से लेडी टीचर बुरी तरह से झुलस गई। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। यह देख आरोपी वहां से फरार हो गया। टीचर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और एड्स पीड़ित भी है। उससे पूछताछ की जा रही है। क्लासरूम में पढ़ा रही थी, शीशी में लाकर तेजाब फेंका
जानकारी के अनुसार लखविंदर कौर (36) गुरदासपुर के गांव महिमदपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर है। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह स्कूल आई। इसके बाद वह क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने लगी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे रिश्ते में उसका भांजा एक युवक वहां आया। वह शीशी में तेजाब भरकर लाया था। उसने क्लासरूम में घुसते ही सीधे लखविंदर कौर पर तेजाब फेंक दिया। 2 बच्चों पर भी गिरे छींटे, चेहरा और आंखें झुलसीं
इससे लखविंदर बुरी तरह से झुलस गई और वह तड़पने लगी। तेजाब के कुछ छींटे क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे 4 साल के अजीत सिंह और 6 साल की बच्ची प्रभजोत कौर पर भी गिर गया। जिससे वह भी झुलस गए। बच्चे के चेहरे और बच्ची की आंखों में तेजाब की बूंदे गिरी हैं। लखविंदर का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। टीचर और बच्ची की हालत नाजुक
स्कूल में ड्यूटी कर रही टीचर सरबजीत कौर और गांव के सरपंच मनदीप सिंह ने बताया कि बच्ची प्रभजोत कौर की आंखों और लखविंदर कौर के चेहरे पर तेजाब गिरा है। जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों को फिलहाल बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची के परिवार के सदस्यों और ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि तेजाब के कारण बच्ची की आंखों को नुकसान पहुंचा है और उसका इलाज जारी है। पुलिस बोली- आरोपी पकड़ा, पूछताछ कर रहे
इस मामले में बटाला के DSP हरीश बहल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। कुछ ही समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह सामने आया है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और एड्स का मरीज भी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें