Related Posts

पंजाब में SIR के शेडयूल में बदलाव:अब 3 अगस्त तक घर-घर जाकर होगी वेरिफिकेशन; 13 अगस्त को नई वोटर सूची




भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 अक्टूबर, 2026 की पात्रता तारीख के आधार पर होने वाले इस रिवीजन को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब को नए आदेश भेज दिए गए हैं। नए कार्यक्रम के तहत अब राज्य में पोलिंग स्टेशनों के पुनर्गठन से लेकर फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन तक की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब बीएलओ (BLO) 3 अगस्त 2026 तक लोगों के घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे। इसके बाद 13 अगस्त को नई वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी होगा, जिस पर लोग 12 सितंबर तक अपने नाम जुड़वाने या सुधार करवाने के लिए दावे और आपत्तियां दे सकेंगे। सभी सुधारों को पूरा करने के बाद 12 अक्टूबर 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी, जिसके आधार पर आगे चुनाव होंगे। 12 दिन का समय बढ़ गया पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पहला शेड्यूल 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन (BLO Verification) करने के लिए तय किया गया था, जिसके बाद 3 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक दावे व आपत्तियां दर्ज करना, 28 सितंबर तक उनका निपटारा और अंततः 1 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना था। आयोग ने टाइमलाइन में किया संशोधन हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग ने इस टाइमलाइन में संशोधन कर दिया है, जिसके तहत घर-घर सत्यापन की तारीख को बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दिया गया है और अब प्रारूप सूची का प्रकाशन 13 अगस्त को तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें