पंजाब में पावर कट (power Cut) लगने का कारण सिर्फ मेंटेनेंस ही नहीं है, बल्कि पावर जनरेशन और डिमांड में गैप बढ़ना भी है। पावर जनरेशन व डिमांड में गैप आने के कारण फीडर ट्रिप कर रहे हैं और सप्लाई सिस्टम फेल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब स्टेट पावर कॉरपारेशन लिमिटेड (PSPCL) का टैक्निकल स्टाफ वर्क टू रूल हड़ताल पर है। ऐसे में टैक्निकल स्टाफ सिर्फ वही काम कर रहा है जो उनकी प्रोफाइल में शामिल है। इसकी वजह से फीडर ट्रिप होने के बाद दोबारा बहाल करने में काफी वक्त लग रहा है। PSPCL सप्लाई सिस्टम की मेंटेनेंस के लिए पावर कट का शेड्यूल जारी किया गया है। उन इलाकों में तो उसी समय बिजली कट लग रहे हैं और उसके बाद बिजली बहाल हो रही है जबकि फ्रीक्वेंसी ट्रिपिंग की वजह से जो कट लग रहे हैं वो अनशेड्यूल हैं। पीएसपीसीएल डिमांड को देखते हुए केंद्रीय पूल से ज्यादा बिजली ले रहा है, वहीं सप्लाई सिस्टम ब्रेक होने से डिमांड कम हो रही है। ऐसे में जनरेशन व डिमांड में गैप आ रहा है और फ्रीक्वेंसी 50 हर्ट्ज से कम हो रही है। वहीं केंद्रीय पूल से बिजली कम लेने पर फ्रीक्वेंसी 50 हर्ट्ज से ज्यादा हो रही है। दोनों स्थितियों में ग्रिड ट्रिप हो रहे हैं। क्या है पावर सप्लाई में फ्रीक्वेंसी का गणित पीएसपीसीएल जेई एसोसिएशन के अध्यक्ष हरमनदीप सिंह का कहना है कि पावर सप्लाई सिस्टम में फ्रीक्वेंसी का अहम रोल होता है। देश में पावरग्रिड के जो भी उपकरण हैं वह 50 हट्र्ज की फ्रीक्वेंसी के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। अगर फ्रीक्वेंसी 50 हर्ट्ज से 0.10 हर्ट्ज भी ऊपर चले जाए तो फीडर ट्रिप कर देता है। इसी तरह जब फ्रीक्वेंसी 50 से नीचे 49.90 हर्ट्ज तक चले जाती है तो भी फीडर ट्रिप कर जाता है। फ्रीक्वेंसी ज्यादा होने उपकरण गर्म हो जाते हैं जबकि कम होने पर उपकरण टूटने लगते हैं और सिस्टम खुद ही ट्रिप कर जाता है। वर्क टू रूल ने बढ़ाई PSPCL की परेशानी पीएसपीसीएल के कर्मचारी वर्क टू रूल हड़ताल पर चल रहे हैं। वह सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। इसके अलावा वो वही काम कर रहे हैं जो उनकी प्रोफाइल में शामिल हैं। इसकी वजह से सिस्टम में फॉल्ट आने पर टैक्निकल स्टाफ जल्दी उसे रिपेयर नहीं कर रहा है। कर्मचारियों की यह हड़ताल 25 मई तक जारी रहेगी। कॉट्रेक्ट वर्कर यूनियन भी 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में हड़ताल पर थी। अब वो हड़ताल से लौट गए हैं। हालांकि ग्रिड लेवल के फॉल्ट को रेगुलर टेक्निकल स्टाफ ही देखता है। आज कहां-कहां बिजली बंद रहेगी जानिए मोहाली: G-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लुधियाना: मंकू मार्केट, एफ-5, जमालपुर, अवाना गांव, जमापुर चौक, अहलूवालिया कॉलोनी, ज्योति कलाई, एंडएड्रीम पार्क, बाबा गज्जा जैन कॉलोनी गली नंबर 1 से 6 हाफ एरिया, ट्रांसपोर्ट नगर, इंडस्ट्रियल एरिया-ए हॉफ एरिया, मोती नगर, सकवाल रोड, जगदीप नगर, सर्वानंद कलाई, फरीद नगर गली नंबर 1, सरदार नगर, सकवाल गुरुद्वारा साहिब के पास, सकवाल सरकारी स्कूल, गुरु राम राय, जीवन नगर, श्री चंद कॉलोनी, गोविंद नगर, गुरु नानक नगर, प्रताप कॉलोनी, गगनदीप कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सतगुरु नगर, सुंदर नगर, न्यू सुंदर नगर, रामनगर, लक्ष्मण नगर, मंगा कॉलोनी, गांव शाही, मुंडियां कलां, टिब्बा कॉलोनी, लहरी नगर, शेरपुर, सीरा रोड, औद्योगिक क्षेत्र, मेहरबान, हीरानगर, सैनिक कॉलोनी, बाबा दीप सिंह नगर, सैनिक कॉलोनी, जीएमटी कॉलोनी, बैंस एस्टेट, आयाली और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना और अमलोह के विलेज खनौरा, पौन्नीवाल, एमके रोड, रामराजे, रसूलरा और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा के सभी इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी। जालंधर: सैनिक विहार, अजीत नगर, गांव बल्लां, गांव रावपुर, रसूलपुर, गांव काहनपुर, लाबंड़ां, भगवानपुर लाबंड़ां आबादी, ताजपुर, गाजी गुल्ला, संत नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, प्रकाश आइसक्रीम के पास वाले क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अमृतसर: डायमंड नगर, नायर हॉस्पिटल, व्हाइट एवेन्यू, राम मंदिर, पुलिस लाइन, लाहौरी गेट गली, वाल्मीकि वाला, लाहौरी गेट में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पटियाला: रघुवीर नगर, गोविंद मार्ग, मॉडल टाउन, मोती बाग, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, नरूला कॉलोनी, गोकुल टावर, धीरू माजरी, अर्जुन नगर, नगर निगम, ओएफसी लोअर माल सड़क इलाके में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बठिंडा: पावर हाउस रोड लाइट्स, घोड़ेवाला चौक, 100 फीट रोड गली नंबर 9 से 20, अजीत रोड, सनसिटी, पंचमुखी मंदिर, वर्धमान चौकी, लॉ कॉलेज और बादल रोड इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कल यहां-यहां बिजली बंद रहेगी 26 अप्रैल: मोहाली: फेज 7 से जुड़ा मोहाली क्षेत्र, एच-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जीरकपुर इलाके में माया मॉडर्न सिटी, सिंहपुर, पीआर-7 रोड, ढिल्लों प्लाजा और आसपास के क्षेत्र में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लुधियाना: पावा गांव, जोगियां गांव, नंदपुर गांव, साहनेवाल रोड, भगवानपुर, डेहलों रोड, टिब्बा रोड, जसपाल बांगर, गिल क्रेन के पास, वाइन शॉप के पास, जसपाल बांगर, वीर कंडा के पास, पन्नू कंडा, जनता नगर, सिंधु क्षेत्र, आरके रोड, औद्योगिक क्षेत्र ए-एक्सटेंशन, फेस-4 के सभी क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र, भगत सिंह कॉलोनी, गज्जा जैन कॉलोनी, मोती नगर फेज-4, अंबेडकर कॉलोनी, इंडस्ट्रियल क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, अमलोह शहर, किशनगढ़, औद्योगिक क्षेत्र दोराहा, रानियां, उत्तरी सिटी, आलमगीर, चुपकी, जसदेव सिंह नगर के इलाके में भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना और अमलोह के अमलोह शहर, किशनगढ़, भमद्दी और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा के इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी। जालंधर: आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट, निविया स्पोर्ट्स और लेदर कंपलेक्स इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अमृतसर: कटरा संत सिंह, लाहौरी गेट, हातम तवी, बाग वाला, नया कोट, इंदिरा कॉलोनी, नींवां पासा, वाल्मीकि वाला, खुई लोगां वाली में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पटियाला: फुलिकियान एनक्लेव, पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल, मिनी सचिवालय, केसरबाग, राधोमाजरा, नैना एनक्लेव, पीली सड़क, अर्जुन नगर, लोअर मॉल, मोदी कॉलेज, प्रीत गैल, बुड्डा दल हाई स्कूल एरिया में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Source link
