पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार से (21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक) चार दिन हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहेंगी। सोमवार की तुलना में तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक पहुंच गया है। 21 जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक चल रह है। सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। सेहत विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें खाने पीने से लेकर गर्मी से बचने के टिप्स दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं और 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है। 7 जिलों में हीटवेव की संभावना पंजाब के लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। धूप सुबह से ही तेज हो जाएगी, जबकि हीटवेव का असर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सबसे ज्यादा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। पहाड़ों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति करीब 110 नॉट्स है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। तापमान 35 डिग्री से अधिक राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, जिससे पूरे पंजाब में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। चंडीगढ़ में 38.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जालंधर में 37.0 डिग्री, अमृतसर में 37.1 डिग्री, लुधियाना में 39.4 डिग्री और पटियाला में 39.8 डिग्री तापमान रहा। पठानकोट में 37.2 डिग्री और बठिंडा में सबसे ज्यादा 41.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। फरीदकोट में 38.0 डिग्री, गुरदासपुर में 37.5 डिग्री, एसबीएस नगर (नवांशहर) में 36.7 डिग्री, फरीदकोट (AWS) में 40.9 डिग्री, फाजिल्का में 36.6 डिग्री, फिरोजपुर में 36.5 डिग्री और होशियारपुर में 36.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मलेरकोटला में 35.8 डिग्री, कपूरथला में 36.5 डिग्री, पठानकोट (AWS) में 36.5 डिग्री, पटियाला (AWS) में 37.4 डिग्री, रोपड़ में 36.5 डिग्री और भाखड़ा डैम (नंगल) में 39.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 20 से 24 तारीख के बीच राज्य के कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की संभावना है। अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम 22 अप्रैल – राज्य के अधिकांश हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव चल सकती है। हालांकि पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में हीटवेव की संभावना नहीं है। 23 अप्रैल – राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव चलने की संभावना है। पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर को छोड़कर बाकी जिलों में हीटवेव के हालात बन सकते हैं। 24 अप्रैल – इन जिलों (पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर) को छोड़कर बाकी सभी जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है।
Source link
