पंजाब-चंडीगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज (7 जून) रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। 14.2kg वाला गैस सिलेंडर अब ₹1000 के करीब पहुंच गया वाला है। इसमें पठानकोट में ₹993.50, लुधियाना में ₹969 और जालंधर ₹971.50, अमृतसर में ₹983, फरीदकोट में ₹979.50 का मिलेगा। तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। गैस-पेट्रोल के रेट बढ़ने से फैमली बजट भी सालाना 5000 रुपए तक बढ़ेगा। इकॉनोमिस्ट के.बी. सिंह ने कहा कहा कि सब्सिडी देने की बजाय कीमतों में आवश्यक बढ़ोतरी करना बेहतर है, क्योंकि अत्यधिक सब्सिडी से राजकोषीय घाटा बढ़ सकता है। इसका व्यापक असर अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। गैस-पेट्रोल के रेट बढ़ने से सालाना कितना बोझ बढ़ेगा गुरु रामदास सेंटर फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ के निदेशक और इकॉनोमिस्ट के.बी. सिंह ने कहा कि होर्मुज़ में आयात प्रभावित होने के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सुझाव दिया कि ईंधन की कीमतें सरकारी नियंत्रण की बजाय बाजार में मांग और आपूर्ति के आधार पर तय होनी चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मार्च से जून तक पिछले चार महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर 89 रुपए मगा हो हंचुका है। एक परिवार आमतौर पर हर महीने एक सिलेंडर इस्तेमाल करता है। ऐसे में रसोई गैस पर हर महीने करीब 90 रुपए और सालाना लगभग 1080 रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। इसी तरह पेट्रोल की कीमतों में भी करीब 7 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यदि किसी मध्यमवर्गीय परिवार के सदस्य महीने में कुल 50 लीटर पेट्रोल खर्च करते हैं, तो उनका मासिक खर्च करीब 350 रुपए बढ़ गया है। सालभर में यह अतिरिक्त खर्च लगभग 4200 रुपए तक पहुंच जाता है। इस तरह घरेलू गैस और पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से एक मध्यमवर्गीय परिवार पर सालाना करीब 5 हजार रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कंपनियों को प्रति सिलेंडर ₹703 नुकसान का दावा न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था। दाम बढ़ने से बावजूद सिर्फ आंशिक भरपाई होगी। 2026 से पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में ₹50 का इजाफा किया था। 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹31 तक बढ़ाए गए थे। 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में भी ₹11 का इजाफा किया गया था, जिससे इसकी कीमत ₹821.50 हो गई। LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े हैं। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं, जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलो महंगी हुई है। कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल-डीजल अभी भी लागत से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है। कच्चे तेल के महंगे होने का कुछ बोझ सरकारी तेल कंपनियां खुद उठा रही हैं। कैसे तय होती है गैस सिलेंडर की कीमत ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब-चंडीगढ़ में CNG के रेट बढ़े: एक किलो के ₹2 ज्यादा देने होंगे; पेट्रोल-डीजल के बाद गैस से चलने वाली गाड़ियों पर बोझ पड़ा
पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के रेट भी बढ़ गए हैं। थिंक गैस ने CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने CNG के दाम में 1.25 रुपए की बढ़ोतरी की। नई दरें बीते कल से लागू हो चुकी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
पंजाब-चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा हुआ:फैमिली बजट ₹5 हजार तक बढ़ेगा, इकॉनोमिस्ट बोले- सब्सिडी के बजाय कीमतें बढ़ाना बेहतर
