![]()
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में आज दोपहर बाद एक पंजाब के टूरिस्टों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ साल की बच्ची समेत तीन घायल हो गए। एक घायल महिला का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और दो का भुंतर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, मणिकर्ण के सरसाड़ी के नजदीक टूरिस्ट व्हीकल करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय युवकों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को सड़क तक लाए गए। अब इन्हें पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय स्वयं सेवा शेरा नेगी ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को गिरते हुए देखा। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के टूरिस्ट कुल्लू-मनाली घूमने आए थे। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है..
Source link
पंजाब के टूरिस्टों की गाड़ी गिरी, 2 की मौत:8 साल की बच्ची समेत 3 घायल, हिमाचल के मणिकर्ण में हादसा







